रामगढ़, जुलाई 12 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बेसिक स्कूल चुंबा और उत्क्रमित मध्य विद्यालय चुंबा रामनगर में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का चुनाव किया गया। जिसकी अध्यक्षता बड़काचुंबा पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद राजू ने की। समिति में पोषक क्षेत्र के 12-12 सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें उतक्रमित मध्य विद्यालय में कुंती देवी अध्यक्ष, छोटे साव उपाध्यक्ष और मधु देवी संयोजिका चुनी गई। वहीं बेसिक स्कूल चुंबा में नाजिर अंसारी, सीता देवी उपाध्यक्ष और ज्ञानेश्वरी देवी संयोजिका चुनी गई हैं। इस अवसर पर पंसस मनोज महतो, उपमुखिया अंजनी देवी, मसर्रत प्रवीण, जोगेंद्र बैठा, भीम प्रजापति, नसीम अंसारी, सुरेश राम, रामकुमार करमाली, पुष्पा देवी, लखन साव और विद्यालय के शिक्षक उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.