सिद्धार्थ, जून 27 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने जनपद के सभी विद्यालयों को सख्त निर्देश जारी किया। उन्होंने कहा है कि विद्यालय प्रबंधन वाहनों का फिटनेस हर हाल में करा लें। बिना फिटनेस के वाहन चलता मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होंगे।एआरटीओ संजय सिंह ने बताया कि परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने का निर्देश दिया था। निर्देश के क्रम में एक से 15 अप्रैल तक जनपद में अभियान चलाया गया। इस दौरान जिन विद्यालय वाहनों के प्रपत्र पूर्ण नहीं मिले हैं उन वाहनों की मानीटरिंग उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड स्कूल व्हीकल मानीटरिंग पोर्टल डीएम स्तर के साथ-साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों व परिवहन विभाग के मुख्यालय स्तर तक के अधिकारियों की ओर से किया जा र...