विद्यालय प्रबंधन पर अवैध वसूली और मनमानी करने का आरोप
बेगुसराय, मई 21 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। तेघड़ा प्रखंड क्षेत्र के बरौनी नगर परिषद अंतर्गत जियालाल प्लस टू स्कूल में छात्रों से नामांकन एवं एसएलसी लेने के नाम पर अवैध वसूली व मनमानी का आरोप लगाया गया है। शैक्षणिक संस्थान में इस प्रकार की भ्रष्टाचार की शिकायत पर एलएमएनयू छात्र संघ अध्यक्ष आलोक कुमार एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरौनी ईकाई के सदस्य विद्यालय प्रबंधन से बात करने पहुंचे। इस पर प्रधानाचार्य एवं शिक्षक का ज़वाब संतोषजनक नहीं रहा। वहीं इस मामले को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इस संबंध में तेघड़ा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राम उदय महतो ने बताया कि विद्यालय में नामांकन, सीएलसी एवं अन्य किसी प्रमाण पत्र को लेकर अवैध रूप से राशि लेनदेन करना दण्डनीय अपराध है। उक्त मामला संज्ञान में आया है,जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.