कानपुर, अगस्त 20 -- कानपुर। प्रदेश के सात प्रादेशिक प्रबंधक संगठनों की गुरुवार को लखनऊ में बैठक हुई। इसमें कानपुर के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय प्रबंधक सभा उत्तर प्रदेश के महासचिव प्रभाकर श्रीवास्तव को नव गठित 15 सदस्यीय समन्वय समिति का संयोजक बनाया गया। 12 सितंबर को फिर बैठक कर आंदोलन की घोषणा की जाएगी। समिति के सदस्यों ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद के निदेशक से लेकर डीआईओएस तक उनकी बात नहीं सुनते। विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। प्रबंधतंत्र विद्यालयों को बेहतर बनाने में हस्तक्षेप नहीं कर सकता। संयोजक ने बताया कि सितंबर से आंदोलन की शुरुआत कर दी जाएगी। यह भी पढ़ें- प्रबंधक ग्रांट व मान्यता सरेंडर पर आज लेंगे निर्णय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...