मुंगेर, मार्च 25 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। मंगलवार को नगर के झील पथ स्थित सुभाष चन्द्र कादम्बरी साहा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में विद्यालय प्रबंधकारिणि समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें गत बैठक की संपुष्टि करते हुए आगामी सत्र 2026-27 के लिए अर्थ संकल्प प्रस्तुत किया गया। जिसमें गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य गण विस्तृत चर्चा करते हुए अर्थ संकल्प की स्वीकृति दी। इस मौके पर प्रबंध कारिणि समिति का अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, उपाध्यक्ष शिव प्रकाश मोदी, सचिव राकेश चंद्र सिन्हा, कोषाध्यक्ष अंजनी कुमार, सदस्य सौरव सिंघानिया, विवेक केशरी, नीतू केशरी, डॉ. प्रियंवदा शर्मा, सुधा केशरी, रंजू किरण भारती, आचार्य प्रतिनिधि कुमारी कंचन झा, निरंजन कुमार मंडल एवं कार्यालय प्रमुख सावन कुमार मौजूद थे। प्रधानाचार्य अजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिंदी ह...