विद्यालय पोषण कार्यक्रम के तहत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
बेगुसराय, मई 12 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रानी- एक पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय नारेपुर में विद्यालय पोषण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानाध्यापक विशेश्वर पासवान ने बताया कि यह कार्यक्रम स्कूली बच्चों के बेहतर पोषण और स्वस्थ खानपान की आदतों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता में सिद्धार्थ कुमार ने प्रथम, पीहू कुमारी ने द्वितीय और अंकिता कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सफल बच्चों को शिक्षिका पिंकी कुमारी, परियोजना यूनिसेफ के रौनक कुमार व नोडल शिक्षक मनोरंजन कुमार राय ने मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के नोडल शिक्षक डॉ. मनोरंजन कुमार राय ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में रचनात्मक और सृजनात्मक कौशल का विकास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.