मुजफ्फरपुर, जून 17 -- मुजफ्फरपुर। डीएम सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर बुधवार को शिक्षा भवन के सभागार में विद्यालय पोषण कार्यक्रम अंकुरण की समीक्षा सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता करते हुए डीईओ कुमार अरविंद सिन्हा ने स्कूलस्तर पर पोषण कार्यक्रम का प्रभावी संचालन, निगरानी एवं भागीदारी की महत्व पर चर्चा की। मौके पर यूनिसेफ के राज्य सलाहकार प्रकाश सिंह, राज्य सलाहकार डॉ. परवेज आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...