विद्यालय पुराने समय के अनुसार हो संचालित
पिथौरागढ़, अप्रैल 8 -- पिथौरागढ़ में प्राथमिक शिक्षक संघ ने पुरानी समय सारिणी के अनुसार ही विद्यालय संचालित करने की मांग उठाई है। प्रांतीय तदर्थ समिति के जितेंद्र सिंह वल्दिया ने पूर्व से लागू समय सारणी को यथावत रखने की मांग को लेकर शिक्षामंत्री को पत्र भेजा है। वल्दिया ने बताया कि मैदानी इलाकों में गर्मी के दौरान भीषण गर्मी व उमस रहती है,विद्यालयों में विद्युत,पंखे और कूलर आदि संसाधनों का अभाव है। पर्वतीय क्षेत्रों में शीतकाल के दौरान ठंड व कोहरा रहता है। आर्थिक तौर में कमजोर बच्चे गर्म कपडे,ऊनी स्वेटर,गर्म कपडे तक नहीं खरीद सकते हैं। कहा कि नई समय सारिणी प्राथमिक स्तर पर बच्चों की शारीरिक,पारिवारिक,आर्थिक व भौगोलिक स्थिति में भिन्नता के कारण उपयुक्त नहीं हैं। शिक्षक संघ ने नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षक हितैषी प्रावधानों को भी अनिवार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.