विद्यालय पहुंचे प्रांतीय व क्षेत्रीय अधिकारी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण
पीलीभीत, जून 27 -- पूरनपुर। सरस्वती शिशु मंदिर पूरनपुर में शुक्रवार को भारतीय शिक्षा परिषद के प्रांतीय एवं क्षेत्रीय अधिकारियों का आगमन हुआ। अधिकारियों ने विद्यालय का भौतिक सत्यापन कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही प्रधानाचार्य को विद्यालय के बेहतर संचालन को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन दिया। निरीक्षण के दौरान भारतीय शिक्षा परिषद की प्रदेश निरीक्षिका प्रेमा पानू, क्षेत्रीय योग प्रमुख होडिल सिंह, रामस्वरूप रामदुलारी सरस्वती विद्या मंदिर के व्यवस्थापक हर्ष गुप्ता तथा विद्यालय के संरक्षक मनोज गुप्ता मौजूद रहे। अधिकारियों ने विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज दीक्षित को शैक्षिक गतिविधियों और अनुशासन संबंधी आवश्यक सुझाव दिए गए। कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.