विद्यालय पहुंचे डीएम, बच्चों के साथ बैठकर खाया मिड-डे मील, परखी व्यवस्थाएं
औरैया, जून 27 -- जिलाधिकारी ने शनिवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूढ़ादाना का आकस्मिक निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों, मिड-डे मील, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मिड-डे मील ग्रहण किया और भोजन की गुणवत्ता की जांच की। साथ ही विद्यालय में नामांकित सभी बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर पढ़ाई, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों की जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि विद्यालय में समय-समय पर खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय में 103 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं, जबकि निरीक्षण के समय 33 विद्यार्थी उपस्थित थे। यहां छह गांव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.