मुंगेर, मई 24 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। टेटियाबंबर प्रखंड सभागार में शनिवार को शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव ने की। इसमें एपीओ हुलास राम, बीडीओ निशा राय, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सहित प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक, मध्य एवं उच्च विद्यालयों के प्रधानाध्यापक शामिल हुए। बैठक में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। डीईओ ने शिक्षकों की उपस्थिति को लेकर सख्ती दिखाते हुए कहा कि सभी शिक्षक विद्यालय पहुंचने के बाद ही शिक्षा ऐप पर अटेंडेंस बनाएं। उन्होंने कहा कि कई बार शिक्षकों का लोकेशन विद्यालय के बजाय अन्य स्थान का दिखाई देता है, जो अनुचित है। यह भी पढ़ें- विद्यालय पहुंचकर ही बनाएं अटेंडेंस, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर प्रधानाध्यापकों ने बच्चों की कम उपस...