विद्यालय परिसर में हुआ पौधरोपण
सहरसा, मई 28 -- सहरसा। मध्य विद्यालय बलहा गढ़िया में प्रधानाध्यापक मनोज कुमार की अध्यक्षता, शैलेश कुमार झा के संयोजन तथा अमित कुमार के संचालन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकों ने मिलकर अशोक, कचनार सहित कई पौधे लगाए। शिक्षकों ने अपने निजी सहयोग से हजारों रुपये मूल्य के पौधे खरीदकर बच्चों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रधानाध्यापक मनोज कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष प्रकृति का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं। वृक्षों के कारण ही मनुष्य सहित सभी जीव-जंतुओं का अस्तित्व सुरक्षित है। कार्यक्रम में विनय कुमार सिंह, मो फिरोज आलम, सुब्रत साह, प्रति कुमारी, मंजू यादव सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.