गोरखपुर, मार्च 6 -- पीपीगंज/भरोहिया हिन्दुस्तान टीम पीपीगंज थाना क्षेत्र के बढ़या स्थित अमर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद में विद्यालय के अनुचर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।आरोप है कि कुछ लोगों ने अनुचर को पीटकर घायल कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित अज्ञात मिस्त्री और मजदूरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, बढ़या गांव निवासी नेहा सिंह पुत्री स्व शिव प्रताप सिंह अमर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अनुचर के पद पर कार्यरत हैं। नेहा सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह प्रबंधक के निर्देश पर विद्यालय परिसर पहुंची थीं। वहां गांव के निखिल सिंह द्वारा मंदिर का निर्माण कराया जा रहा था। प्रबंधक के कहने पर जब उसने निर्माण का...