सीतापुर, अप्रैल 30 -- सीतापुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के विकास खण्ड गोंदलामऊ के प्राथमिक विद्यालय रामपुर खेउटा परिसर में गुरुवार सुबह गांव के ही युवक का शव पेड़ से फंदे के सहारे लटकता मिला। शव लटका देख हड़कंप मच गया। नैमिषारण्य पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार सरोज और सहायक अध्यापक सुनील कुमार मौर्य रोज की तरह गुरुवार सुबह प्राथमिक विद्यालय रामपुर खेउटा पहुंचे। वह विद्यालय का ताला खोलने जा ही रहे थे तभी परिसर में लगे पेड़ से फंदे के सहारे एक युवक को लटका देख उनके होश उड़ गए।शिक्षकों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर जुट गए। पैर जमीन को छूता देख ग्रामीण अनहोनी की आशंका जताने लगे। मौके पर पहुंची नैमिषारण्य पुलिस टीम ने ज...