कटिहार, फरवरी 25 -- कटिहार, एक संवाददाता कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत राजकीय बुनियादी विद्यालय, कोलासी के परिसर में पंचायत सरकार भवन के निर्माण को लेकर विवाद गहरा गया है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रीना कुमारी ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर बिना अनुमति चल रहे निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। जानकारी के अनुसार 20 फरवरी को कुछ लोगों द्वारा विद्यालय के खेल मैदान में गड्ढा खोदकर पंचायत भवन निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि जब उन्होंने शिक्षा विभाग की स्वीकृति एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र की मांग की, तो संबंधित पक्ष कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बावजूद उच्चाधिकारी के मौखिक आदेश का हवाला देते हुए निर्माण कार्य जारी रखने की बात कही गई। विद्यालय प्रशासन का कहना है कि सिमरिया उत्तर पंचायत स्थित यह विद्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.