विद्यालय परिसर में तोड़फोड़ किए जाने से लोगों में आक्रोश,जांच की मांग
दुमका, मार्च 26 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रांगामटिया में बीती रात असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ किए जाने एक मामला सामने आया है। घटना की जानकारी तब हुई जब प्रभारी प्राचार्या गायत्री पाल सुबह करीब 8:45 बजे विद्यालय पहुंची। उन्होंने देखा कि विद्यालय परिसर में ईंट-पत्थर बिखरे पड़े हैं, बिजली के मीटर बोर्ड को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है तथा दीवारों पर अश्लील शब्द लिखे गए हैं। घटना की सूचना पर पंचायत के मुखिया वीरेंद्र किस्कू, ग्राम प्रधान धनकिष्ठ पंडित समेत कई ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। सहायक शिक्षक गिरधारी पंडित ने बताया कि इससे पहले भी रात के समय असामाजिक तत्व विद्यालय परिसर में जमा होकर ऐसी हरकतें करते रहे हैं। विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने के कारण यह समस्या लगातार बनी हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.