गोपालगंज, फरवरी 24 -- कुचायकोट। एक संवाददाता गोपालपुर थाना क्षेत्र के मंगल सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रतनपुरा में मंगलवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कुछ असामाजिक तत्व विद्यालय परिसर में घुसकर हंगामा करने लगे। अचानक हुई इस घटना से छात्रों और शिक्षकों के बीच दहशत का माहौल बन गया। इससे कुछ देर के लिए पढ़ाई बाधित हो गई। बताया जाता है कि कुछ दिन पूर्व विद्यालय में कुछ छात्रों द्वारा अनुशासनहीनता और उत्पात मचाने की शिकायत सामने आई थी। इस पर प्रधानाध्यापक डॉ. अनिल कुमार पांडेय ने संबंधित छात्रों को डांट-फटकार लगाई थी। इसी बात से नाराज कुछ युवक मंगलवार को विद्यालय पहुंच गए और प्रधानाध्यापक से अभद्र व्यवहार करने लगे। इसी दौरान कुछ छात्रों द्वारा विरोध किए जाने पर युवकों ने उनके साथ मारपीट कर दी। मारपीट में चार छात्र घायल हो गए। घटना की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.