भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर । राजकीय बालिका इंटर विद्यालय में शनिवार को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं एनटीपीसी कहलगांव के सौजन्य से पौधरोपण अभियान चलाया गया। परिसर में सागवान, महोगनी, अशोक समेत सजावटी पौधे लगाए गए। परिसर में 500 से अधिक पौधा लगाने का लक्ष्य है। पौधे की देखभाल छात्राएं व वर्ग शिक्षिका सांसों का उधार चुकाएंगे स्लोगन की तर्ज पर करेंगे। इस अवसर पर अभियान के नोडल ऑफिसर प्रो. विवेक कुमार सिंह, विश्वविद्यालय के क्रीड़ा सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. राहुल कुमार, विद्यालय के प्राचार्य डॉ.अमरनाथ, शिक्षक डॉ. मनमोहन नीरज, नीरपति नायक, मासूम राजा, पर्यावरणविद् मनोज कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.