विद्यालय परिसर में अराजकतत्व कर रहे उत्पात, शिकायत
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 11 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। गौरा विकास खंड क्षेत्र के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय सुरवा मिश्रपुर में अराजकतत्वों की ओर से विद्यालय की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। विद्यालय प्रशासन ने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। विद्यालय प्रधानाध्यापक शंभू नाथ यादव ने फतनपुर थाने में शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि विद्यालय बंद होने के बाद कुछ अराजकतत्व बाउंड्री कूदकर परिसर में प्रवेश कर जाते हैं और विद्यालय में लगे वाईफाई बॉक्स, खिड़की, दरवाजे तथा ताले आदि को क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। लगातार हो रही इस घटना से विद्यालय की संपत्ति को नुकसान हो रहा है। प्रधानाध्यापक ने संबंधित अधिकारियों से अराजकतत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने और विद्यालय की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी विद्याल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.