भभुआ, मार्च 18 -- वार्ड 12 के प्राथमिक विद्यालय के सामने गिराई जा रही निर्माण सामग्री स्थानीय लोगों ने उठाई कार्रवाई की मांग, प्रधानाध्यापक ने भी दी सफाई (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या 12 स्थित प्राथमिक विद्यालय इन दिनों अव्यवस्था का शिकार बना हुआ है। विद्यालय के मुख्य द्वार और सामने के मैदान में लगातार गिट्टी और बालू गिराए जाने के कारण यहां का माहौल शैक्षणिक गतिविधियों के अनुकूल नहीं रह गया है। हालात यह हैं कि विद्यालय परिसर धीरे-धीरे एक अस्थायी डंपिंग स्थल में तब्दील होता जा रहा है। हालांकि विद्यालय में हाल ही में बच्चों का मूल्यांकन कार्य संपन्न हुआ है, जिसके चलते फिलहाल पठन-पाठन गतिविधियां स्थगित हैं। इसके बावजूद शिक्षकों की उपस्थिति नियमित रूप से बनी हुई है। लेकिन, विद्यालय के बाहर और मैदान में फैली गिट्टी-बालू ...