गिरडीह, जनवरी 22 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के तारा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुरखारी में बाउंड्री वॉल निर्माण को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को विद्यालय परिसर में चहारदीवारी निर्माण के लिए स्थल मापी की गई तथा प्रस्ताव भेजने की तैयारी पूरी कर ली गई। मापी के दौरान जमुआ के बीडीओ अमल कुमार, जेई गिरधारी महतो एवं विद्यालय सचिव अरविंद कुमार राय मौजूद रहे। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने बताया कि चहारदीवारी निर्माण कार्य पूर्ण होने से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इससे छात्र-छात्राओं को सुरक्षित वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। साथ ही चहारदीवारी के भीतर बच्चों के लिए खेलकूद की सुविधा भी सुनिश्चित हो सकेगी, जिससे उनके सर्वांगीण विकास में मदद मिलेगी। मापी के अवसर पर प्रखंड समन्वयक सुधीर कुमार गुप्ता,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.