बगहा, जनवरी 22 -- गौनाहा/जमुनिया। ए सं राजकीय प्राथमिक विद्यालय पोहरवा में नए विद्यालय भवन के निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। भीएसएस के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य सुनैना देवी, सचिव मुन्नी देवी, प्रधानाध्यापक रविंद्र कुमार साहू तथा विद्यालय पोषक क्षेत्र के अभिभावक रामवती देवी, गुलबदन खातून, विनोद पटेल, उर्मिला देवी, भिखौनिया देवी आदि का कहना है कि विद्यालय भवन की स्थिति काफी जर्जर है। विद्यालय के स्थापना से लेकर आज तक बच्चों के पठन-पाठन का कार्य मात्र दो कमरे में होता आया है तथा एक छोटे से कमरे में कार्यालय चलता है। उक्त तीनों कमरों की स्थिति काफी जर्जर है। कभी भी विद्यालय भवन ध्वस्त होकर गिर सकता है। जिससे बहुत बड़ी हादसा हो सकती है किसी भी अनहोनी घटना को देखते हुए एक से पांच वर्ग के बच्चे को सामुदायिक भवन के एक कमरे में बैठकर पठन पाठन का का...