विद्यालय पढ़ाई के साथ अच्छे चरित्र निर्माण का भी है माध्यम: फादर पिंगल
गुमला, मई 18 -- डुमरी, प्रतिनिधि । डुमरी मुख्यालय स्थित जनता उच्च विद्यालय नवाडीह में सोमवार को चर्च हॉल में सम्मान-सह-स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के टॉप-10टेन छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।बतौर मुख्य अतिथि पल्ली पुरोहित फादर पिंगल कुजूर ने कहा कि विद्यालय केवल पढ़ाई-लिखाई का केंद्र नहीं,बल्कि अच्छे चरित्र निर्माण का भी माध्यम है। उन्होंने छात्रों से मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं प्रधानाध्यापक फादर ब्यातुष किंडो ने कहा कि इस वर्ष विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना और नए छात्रों को प्रेरित करना है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- उत्कृष्ट प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.