रांची, मई 13 -- बुढ़मू, प्रतिनिधि। बुनियादी विद्यालय सोसई में बुधवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार, रांची के बैनर तले नशा मुक्ति जनजागरण यात्रा निकाली गयी। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने गांव में फेरी लगाकर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज बनाने का संदेश दिया। बच्चों ने 'सोचो समझो बचो नशा से, जीवन जियो बड़े मजा से', 'गुटखा खाओ गाल गलाओ, अपनी अर्थी खुद उठाओ' जैसे स्लोगन लगाकर लोगों को जागरूक किया। अभियान में साहू समाज के प्रखंड अध्यक्ष कुमार केशव, बसंत साहू, सुरेश ठाकुर, सुरेंद्र कुमार समेत अन्य लोग शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...