सहरसा, जनवरी 23 -- महिषी, एक संवाददाता। जिलाधिकारी दीपेश कुमार ने गुरुवार को महिषी प्रखंड परिसर स्थित सभागार में समीक्षात्मक बैठक आयोजित कर विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की वर्तमान प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में आईसीडीएस, सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, ग्रामीण विकास, कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन, सहकारिता सहित अन्य विभागों के कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। डीएम ने सभी अधिकारियों को योजनाओं का सम्यक, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मनरेगा की समीक्षा के दौरान प्रखंड परियोजना पदाधिकारी मनीष झा ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामीण हाट योजना का लेआउट तैयार कर लिए जाने की जानकारी दी। आधार सीडिंग का कार्य लगभग शत-प्रतिशत पूर्ण होने की बात कही गई। ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास यो...