बहराइच, मई 7 -- चर्दा, संवाददाता। विकासखंड नवाबगज क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर धौकलपुरा में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह पटरी से उतर रही है। यहां तैनात शिक्षक विद्यालय नहीं आ रहे हैं। जिससे बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जिम्मेदार अधिकारी भी इस मामले में उदासीन बने हुए हैं। अभिभावक परशुराम, कश्यप, मुकेश, कोइली, कंछेद, बरसाती लाल, गयादीन सुरेश ने बताया कि प्रधानाध्यापिका कई महीने से स्कूल नहीं आ रही हैं। सहायक अध्यापक भी कई दिनों से अनुपस्थित हैं। ऐसे में पूरे विद्यालय की जिम्मेदारी केवल शिक्षामित्र के भरोसे चल रही है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता लगातार गिर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों का भविष्य अंधकार में जा रहा है, लेकिन विभागीय अधिकारियों की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। खंड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.