कटिहार, जून 12 -- कटिहार निज संवाददाता केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025 -26 की 12वीं की परीक्षा में विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर ए ए एम चिल्ड्रेन्स अकैडमी की प्रबंध समिति द्वारा छात्रा रिया को स्मृति चिन्ह पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रामानंद सिंहा, उपाध्यक्ष अनिल चमड़िया,सचिव अशोक पोद्दार, कोषाध्यक्ष संजीव माहेश्वरी आदि उपस्थित थे। सचिव ने कहा कि रिया की मेहनत लगन एवं अनुशासन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत है। उनकी यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गर्व का विषय है विद्यालय परिवार ने उनके उज्जवल सफल एवं मंगल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...