कोडरमा, जून 22 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बसवरिया तक जाने के लिए सड़क नहीं होने के कारण स्कूली बच्चों और शिक्षकों को वर्षों से किसानों के खेतों के बीच बने कच्चे रास्ते से होकर विद्यालय पहुंचना पड़ रहा है। अब यह समस्या और गंभीर हो गई है। सोमवार को इस समस्या को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर बच्चों के लिए सुरक्षित एवं वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो विद्यालय का संचालन प्रभावित हो सकता है। ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय तक पहुंचने के लिए पहले से कोई पक्की सड़क उपलब्ध नहीं है। बच्चे और शिक्षक खेतों के बीच बने कच्चे रास्ते से किसी तरह विद्यालय पहुंचते थे, लेकिन अब जेसीबी से गड्ढा खोद दिए...