किशनगंज, दिसम्बर 15 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बैगना पंचायत के वार्ड संख्या 07 स्थित नव प्राथमिक विद्यालय दामूटोला तक आज तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो सका है। विद्यालय तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों, शिक्षकों और मासूम बच्चों को अब भी संकरी पगडंडी का सहारा लेना पड़ता है। यह विद्यालय मुख्य सड़क से लगभग 1200 मीटर दक्षिण दिशा में खेतों के बीच स्थित है, जहां पहुंचना विशेषकर बरसात के मौसम में अत्यंत कठिन हो जाता है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि फिलहाल बारिश नहीं हुई है, इसलिए स्थिति कुछ हद तक सामान्य बनी हुई है। लेकिन जैसे ही वर्षा शुरू होती है, विद्यालय चारों ओर से पानी से घिर जाता है और टापू जैसा नजर आने लगता है। खेतों में भरे पानी और कीचड़ के कारण विद्यालय तक पहुंचना लगभग असंभव हो जाता है। ऐसी स्थिति में न केवल बच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.