देवरिया, अक्टूबर 5 -- देवरिया, निज संवाददाता। विद्यालय जा रहे शिक्षक पर शनिवार को बारिश व तेज हवा के बीच सोंदा स्थित राजकीय आईटीआई के समीप एक पेड़ गिर गया। जिसकी चपेट में आने से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। भलुअनी के श्री वंश गोपाल शाही उ.मा. विद्यालय गड़ेर के सहायक अध्यापक हरेन्द्र बहादुर सिंह शनिवार को विद्यालय जा रहे थे। अभी वे शहर के सोंदा स्थित राजकीय आईटीआई के समीप पहुंचे थे कि अचानक बारिश व तेज हवा के बीच एक पेड़ उनके उपर गिर गया। जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगो ने उन्हे इलाज के लिए देवरिया मेडिकल पहुंचाया और इसकी जानकारी उनके परिजनों को दी। परिजन उन्हे बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए हैं। जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.