सुल्तानपुर, दिसम्बर 11 -- लंभुआ, संवाददाता। साइकिल से विद्यालय जा रही छात्रा को बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा घायल छात्रा को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान निवासी उमाकांत निषाद की पुत्री रोली सर्वोदय इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की छात्रा है। वह प्रतिदिन की तरह साइकिल से गुरुवार की सुबह भी स्कूल जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एंबुलेंस द्वारा उसे लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...