संतकबीरनगर, दिसम्बर 22 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत मेंहदावल क्षेत्र स्थित एक निजी विद्यालय के गेट पर शनिवार सुबह बाइक सवार दबंगों ने एक युवक के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। घटना से कुछ देर तक मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेंहदावल पुलिस को दी गई तहरीर में विकास यादव पुत्र गोरई यादव, निवासी मोहल्ला पश्चिम टोला ने बताया कि वह शनिवार सुबह विद्यालय के गेट पर पहुंचे ही थे कि दो बाइक पर सवार पांच लोग वहां आकर रुके। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए दबंगों ने उसे थप्पड़ों और पंच से पीटना शुरू कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। मारपीट के बाद धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.