हल्द्वानी, मई 18 -- भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओखलढूंगा में आयोजित समारोह में समाजसेवी हेमंत गौनिया के नेतृत्व में विद्यालय को करीब एक लाख से अधिक मूल्य की शैक्षिक एवं उपयोगी सामग्री भेंट की गई। प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उनके द्वारा विद्यालय को कुर्सियां, मेज, डिजिटल साउंड सिस्टम, लाउडस्पीकर, कॉर्डलेस माइक, सीलिंग फैन, गैस चूल्हा, गैस सिलेंडर, डस्टबिन, दीवार घड़ियां आदि प्रदान की गई। कपिल कुमार तिलारा, दीप्ति दीगारी, नीरज, क्षेत्र पंचायत सदस्य चिराग बोरा, ग्राम प्रधान नंदन बोरा, कैलाश संभल, महेश संभल, ललित मोहन संभल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...