विद्यालय को एकल इकाई मानकर लागू होता है आरक्षण: अध्यक्ष
प्रयागराज, अक्टूबर 27 -- उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) के 17,735 पदों पर भर्ती में आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। आयोग अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि भर्ती में आरक्षण के सभी नियमों का पालन किया गया है। सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे आरोप निराधार और भ्रामक हैं। आयोग अध्यक्ष ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों से विद्यालयवार, विषयवार और आरक्षण श्रेणीवार रिक्त पदों का विवरण जुटाकर आयोग को भेजा था। प्रत्येक विद्यालय को अलग इकाई माना जाता है। संबंधित विद्यालय का प्रबंध तंत्र ही नियुक्ति प्राधिकारी होता है। इसलिए आरक्षण का निर्धारण प्रत्येक विद्यालय में स्वीकृत पदों के आधार पर किया जात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.