विद्यालय को अतिक्रमणमुक्त कराने की मांग
बेगुसराय, मई 12 -- बेगूसराय। सदर प्रखंड की धबौली पंचायत के पूर्व मुखिया अंबिका राय ने डीएम को पत्र देकर अयोध्या कर्पूरी चरण उच्च विद्यालय की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। पूर्व मुखिया ने डीएम से कहा है कि जमीन पर जितने भी दुकानदार हैं, मनमानी तरीके से दुकान बनाकर जमीन पर कब्जा जमाये बैठे हैं। इसके अलावा कई दबंगों के द्वारा जमीन पर कब्जा जमाया गया है। उन्होंने विद्यालय कमेटी पर गंभीर सवाल उठाते हुए विद्यालय हित में अविलंब बदलने की मांग की है। साथ ही, विद्यालय का नाम बदलकर अयोध्या कर्पूरी चरण कन्या उच्च विद्यालय धबौली करने की मांग भी की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.