नोएडा, अप्रैल 28 -- ग्रेटर नोएडा, रूपल राठी। समसारा विद्यालय के स्थापना दिवस पर मंगलवार को पूजा पाठ और हवन का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। बच्चों ने एक समूह गीत भी प्रस्तुत किया। समारोह की शुरुआत में समसारा विद्यालय के संस्थापक ताराचंद शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर समसारा मेरठ पब्लिक स्कूल ऑफ ग्रुप के हेड एडमिन कर्नल प्रमोद कुमार अत्री मौजूद रहे। प्रधानाचार्या डॉक्टर शालिनी प्रसाद ने विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की सीख दी और सभी को स्थापना दिवस की बधाई दी l
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.