भागलपुर, फरवरी 26 -- सरस्वती शिशु मंदिर रतनगंज के 21वें स्थापना दिवस को लेकर बुधवार को विद्यालय परिसर में जनसंवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का आगाज भैया-बहनों ने मां सरस्वती के वंदना से किया। विद्यालय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि व विभाग प्रचारक समेत पूर्व प्रधानाचार्य को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी लक्ष्मीनारायण डोकानियां ने कहा कि विद्यालय में मूलभुत सुविधा में विकास की जरूरत है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भैया-बहनों ने जंगल बचाओ, मोबाइल फोन का लत छोड़ो, जैसे ज्वलंत मुद्दों पर सुंदर एकांकी प्रस्तुत की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.