बलरामपुर, मार्च 12 -- तुलसीपुर, संवाददाता। श्री राधा कृष्ण संस्कृत माध्यमिक विद्यालय स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज खेल के मैदान के पास विद्यालय चल रहा है। विद्यालय के बगल में मांस की दुकान चल रही है जिसके कारण बच्चों का पठन-पाठन कर बाधित हो रहा है। मांस की दुकान हटाने के लिए उप जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया गया है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार द्विवेदी ने बताया कि विद्यालय के गेट के ठीक बाएं तरफ मांस विक्रेता जानवरों का वध करते हैं। ओवर ब्रिज तथा फोरलेन के चलते प्रशासन ने पुरानी तहसील में विद्यालय चलने की अनुमति प्रदान की गई है। कहा कि विद्यालय परिसर के आसपास मांस बिक्री पर प्रतिबंध लगवाया जाए जिससे विद्यालय सुचारू रूप से संचालित हो सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.