बलरामपुर, जनवरी 4 -- ललिया, संवाददाता। शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय लमुइया के मुख्य द्वार के सामने लंबे समय से कूड़े का ढेर लगा हुआ है। कूड़े के अंबार से उठ रही दुर्गंध के कारण जहां राहगीरों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर भी इसके प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी हुई है। बताया जाता है कि विद्यालय के ठीक सामने जमा कचरे के कारण आसपास का वातावरण दूषित हो गया है। कूड़े में सड़े-गले अवशेष, प्लास्टिक और अन्य अपशिष्ट पड़े होने से मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कूड़े का निस्तारण नहीं किया गया तो संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा और अधिक बढ़ सकता है। अभिभावकों ने बताया कि बच्चे प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.