साहिबगंज, मई 26 -- राजमहल। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत योगिचक जयरामपुर उच्च विद्यालय, सरकंडा में मंगलवार को मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन प्रधानाचार्य रुपेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि राजमहल विधायक मो ताजुद्दीन उर्फ एम टी राजा शामिल हुए। मौके विधायक ने 2026 के मैट्रिक परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाए हैं ऐसे सफल छात्रों को मेडल, प्रशस्ती पत्र आदि देकर सम्मानित किया। विधायक ने उपस्थित छात्र अभिभावक एवं अन्य को संबोधित करते हुए सभी सफल छात्रों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन मेधावी छात्रों, उनके शिक्षकों और अभिभावकों के कठिन परिश्रम का सामूहिक परिणाम है। शिक्षा ही समाज के विकास का मुख्य आधार है। ...