गिरडीह, अप्रैल 3 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के पर्वतपुर पंचायत के भंडारीडीह गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भंडारीडीह के ग्रामीणों ने विद्यालय के प्रबंधन समिति के सचिव सह विद्यालय के प्रधानाध्यापक विकास कुमार राय के कार्यशैली के खिलाफ विद्यालय के समीप गुरुवार को हंगामा किया । ग्रामीणों ने इस विषय में गिरिडीह उपायुक्त, जिला शिक्षा अधीक्षक गिरिडीह, गांडेय बीडीओ को आवेदन देकर मामले की जांच करते हुए उक्त प्रधानाध्यापक को विद्यालय से हटा कर दूसरे प्रधानाध्यापक को भेजने की मांग की है। आवेदन के माध्यम से ग्रामीणों ने कहा कि विद्यालय के शिक्षक प्रतिदिन विद्यालय में एमडीएम नहीं बनाते हैं। एमडीएम का सामान की खरीदारी खुद करने जाते हैं। बच्चों के अनुपात में वे समान कम लाते हैं। समिति के अध्यक्ष और संयोजिका के द्धारा प्रतिदिन एमडीएम बनाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.