दुमका, मार्च 15 -- विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय प्रशांत मुखर्जी की 29वीं पुण्यतिथि मनाई गई दुमका, प्रतिनिधि।सिदो कान्हू उच्च विद्यालय के संस्थापक स्वर्गीय प्रशांत मुखर्जी की 29वीं पुण्यतिथि विद्यालय परिसर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की संस्थापिका डॉली मुखर्जी, सचिव प्रदीप्त मुखर्जी, निर्देशिका सुनीता मुखर्जी, प्राचार्य इन्द्रजीत प्रसाद भगत, उपप्राचार्य राजेश झा, परीक्षा नियंत्रक अभय आनंद सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। सभी ने स्वर्गीय प्रशांत मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा उनकी स्मृति में एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर सचिव प्रदीप्त मुखर्जी ने अपने संबोधन में बताया कि व...