बलिया, मई 8 -- नवानगर। जनता इण्टर कालेज नवानगर के संस्थापक ने केशव प्रसाद सिहं की तीसरी पुण्यतिथि गुरुवार को मनाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कहा कि स्व. सिंह ने क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगाई। सामाजिक सरोकारों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। इस दौरान विद्यालय के कक्षा 10 व 12 के उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया गया। इस दौरान कवि नन्दजी नन्दा, भोला राय, देवेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र मिश्र, मुन्नीलाल राजभर, मनिन्द वर्मा, मोहन सिंह, पृथ्वीनाथ तिवारी, नाजिर रफत, विनोद प्रकाश सिंह आदि थे। अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह ने की। आनन्द मोहन सिंह ने आभार जताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.