अल्मोड़ा, अप्रैल 17 -- कमल पंत, द्वाराहाट। स्वीकृत केन्द्रीय विद्यालय का संचालन अब तक शुरू नहीं होने पर त्रिमूर्ति चौक पर क्रमिक अनशन जारी है। केन्द्रीय विद्यालय एकता मंच के बैनर तले चल रहे आंदोलन में सातवें दिन नवीन मैनाली व जीवन सिंह राणा अनशन पर बैठे। 21 अप्रैल से आमरण अनशन करने की चेतावनी दी। यहां पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष विनोद जोशी, नन्दन सिंह, अन्ना सिन्दे, कमल उपाध्याय, दीपक वर्मा, केएस बिष्ट, नन्दिता भट्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेन्द्र काण्डपाल, तारा सिंह, प्रधान रमेश उप्रेती, हेम फुलारा आदि रहे। यह भी पढ़ें- आंदोलन को मिल रहा महात्माओं का समर्थन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.