हरदोई, जून 26 -- पिहानी। पिहानी कस्बे के प्राथमिक विद्यालय कला में चोरों ने दिव्यांग बच्चों के लिए बने शौचालय के रैंप की लोहे की रेलिंग पार कर दी। गर्मी की छुट्टियों के बाद विद्यालय खुलने पर घटना की जानकारी शिक्षकों को हुई। विद्यालय प्रशासन का आरोप है कि हर वर्ष स्कूल बंद होने के दौरान चोरी की घटनाएं होती हैं, लेकिन पुलिस से शिकायत के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। प्राथमिक विद्यालय कला के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विजयमणि शुक्ला ने बताया कि गत वर्ष भी गर्मी की छुट्टियों के दौरान चोर विद्यालय से शौचालय की टोंटियां और दरवाजे चोरी कर ले गए थे। लिखित शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे चोरों के हौसले और बढ़ गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...