औरंगाबाद, मई 19 -- दाउदनगर प्रखंड के इंटर हाई स्कूल कनाप में आयोजित विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में छात्र हित एवं विद्यालय के समग्र विकास को लेकर कई निर्णय लिए गए। विद्यालय कोष से करीब 20 लाख रुपये खर्च कर विभिन्न विकास कार्य कराने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। निर्णय लिया गया कि विद्यालय में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार कर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- विद्यालय के विकास पर खर्च होंगे 20 लाख रुपएगर्मी से राहत के लिए कदम भीषण गर्मी को देखते हुए बच्चों को राहत पहुंचाने के लिए त्वरित कदम उठाने का निर्णय लिया गया। विद्यालय परिसर में तीन दिनों के भीतर वाटर कूलर लगाने तथा पांच दिनों के अंदर समरसेबल मोटर स्थापित करने की बात कही गई। छात्रों के लिए कॉमन रूम, पांच नई कक्षा...