औरैया, मार्च 1 -- सहार, संवाददाता। सहार कस्बे स्थित मां सरस्वती ज्ञान मंदिर में विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में रेखा वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। विद्यालय प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, कविताएं एवं लघु नाटकों की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने तालियों की गूंज के साथ बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विधायक रेखा वर्मा ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.