मधेपुरा, अप्रैल 10 -- पुरैनी। सिंघिया भित्ता स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कालेश्वर टोला की व्यवस्था और विद्यालय भवन का रंग रोगन नहीं होने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जतायी है। ग्रामीण सचिन कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, दिलीप कुमार ने बताया कि वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बावजूद विद्यालय भवन का रंग रंगोन नहीं किया गया। इस दिशा में विभागीय अधिकारी को ध्यान देने की जरूरत है। प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि रंग रोगन का कार्य अविलंब शुरू किया जाएगा। बीईओ विजय कुमार ने बताया कि विद्यालय के प्रभारी को दिशा निर्देश दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.