विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी
पिथौरागढ़, मई 24 -- गोविंद चावला बेरीनाग। जीआईसी चौडमन्या में स्वर्गीय कांती देवी बिष्ट स्मृति छात्रवृत्ति सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान दसवीं व बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए छात्रवृत्ति दी गई। वक्ताओं ने कहा पिछले पांच वर्षों से लगातार स्व. कांती बिष्ट के स्मृति में मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दायित्वधारी व पूर्व विधायक नारायण राम आर्या रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के साथ ही अपने लक्ष्य को निर्धारित करने की बात कही। कहा यह सम्मान न केवल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने का माध्यम है, बल्कि उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा भी देता है। यह भी पढ़ें- विद्यालय के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.