मऊ, अप्रैल 8 -- कोईिरयापार, हिन्दुस्तान संवाद। शिक्षा क्षेत्र कोपागंज स्थित कंपोजिट विद्यालय कुतुबपुर में वार्षिकोत्सव, सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने अभिभावकों से शत प्रतिशत बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय के मेधावी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। विशिष्ट अतिथि एसआरजी अरविन्द पाण्डेय ने अभिभावकों से अपील किया कि अपने पाल्यों का नाम नजदीक के परिषदीय विद्यालयों में अवश्य कराएं। इसके पूर्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार यादव ब्लॉक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ कोपागंज, शिवम पटेल, संकेश गुप्ता, विवेक कुमार, प्रधानाध्यापक संजय कुमार तिवारी, अमृत राज, अमित कुमार, सर्वेश राय आदि मौजूद रहे।-

हिंदी हिन्दु...